नवरात्रि मेला कार्यक्रम के तहत इगलास में हुआ आतिशबाजी मुकाबला व रसिया दंगल

अलीगढ़ - इगलास नगर में नवरात्रि मेला कार्यक्रम के तहत गत वर्षों की भांति श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर नवमी की शाम 8 बजे से आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद गोपाल परमार आगरा व सत्तों शर्मा अतरौली के बीच रसिया दंगल हुआ। आतिशबाजी प्रदर्शन में तीन आतिशबाजों ने भाग लिया, जिसमें दुवे आतिशबाज हाथरस प्रथम स्थान, महेश (रुपेश) आतिशबाज हरदुआगंज दूसरे स्थान पर रहे वहीं विनोद आतिशबाज की किरकिरी हुई।

बतादें कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत इगलास नगर में सराय बाजार स्थित श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर नवरात्रि मेला कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे से आतिशबाजी का मुकाबला हुआ। जिसमें विनोद आतिशबाज हाथरस, महेश (रूपेश) आतिशबाज हरदुआगंज तथा दुवे आतिशबाज हाथरस ने अपनी अपनी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। जिसमें निर्णायक कमेटी ने जनता की आवाज को सुनते हुए प्रथम पुरुस्कार दुवे आतिशबाज हाथरस को दिया वही द्वितीय पुरुस्कार महेश आतिशबाज हरदुआगंज को दिया। विनोद आतिशबाज हाथरस का कोई एक आयटम भी सफल नहीं हुआ।आतिशबाजी प्रदर्शन के पश्चात गोपाल परमार अखाड़ा आगरा व सत्तो शर्मा अतरौली के बीच रसिया दंगल हुआ। निर्णायक कमेटी में वीरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट,रामेंद्र कुमार शर्मा एड, मदन गोपाल, सचिन कुमार प्रेमी, के अलावा मेला आयोजक ओंकार प्रसाद शर्मा उर्फ भोला नंबरदार,श्याम सुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.