नगर पंचायत ने रास्ते में समर लगाने पर सामान किया जब्त, थोपा गया पांच हजार रुपए का जुर्माना
इगलास : नगर पंचायत इगलास के वार्ड नं 2 मोहल्ला असावर में घर के आगे रास्ते में समर लगाए जाने पर समर का सामान जब्त कर गृह स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
बतादें कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चौ बृजेंद्र कुमार को मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि नगर पंचायत के वार्ड नं 2 मोहल्ला असावर में स्कूल के सामने जा रहे रास्ते में सड़क उखाड़कर समर लगाई जा रही है। जानकारी पाकर अधिशासी अधिकारी चौ बृजेंद्र कुमार ने मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी भेजकर समर लगा रहे ठेकेदार का सामान जब्त कर लिया और अपने घर के सामने रास्ते में समर लगवा रहे कृष्ण कुमार पुत्र सुखराम निवासी असावर को पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस भेजा गया है।
अधिशासी अधिकारी चौ बृजेंद्र कुमार ने प्रैस के माध्यम से इगलास के नागरिकों को बताया है कि रास्ते में किसी तरह का अतिक्रमण न करें और न पशु बांधे। नालियों में कूड़ा न डालें यदि इस तरह की शिकायत किसी के द्वारा मिलती है तो कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी भुगतना पड़ेगा।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.