इगलास सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 21 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण
इगलास : इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21 फरियादियों द्वारा अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गई। जिसमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण कर शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
बतादें कि इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा ने की । सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 10 शिकायतें आईं वही विकास 1, पुलिस 4, बिजली 4, वन विभाग 1, आदि शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। उपजिलाधिकारी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण किए जाने को कहा गया है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा, तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार व तान्या शर्मा, अधिशासी अधिकारी चौ बृजेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.