स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को दिखाया गया वाराणसी से मा0 मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारस

इगलास : इगलास नगर मंे पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर छात्र छात्राओं को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम वाराणसी से मा0 मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारस दिखाया गया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समस्त संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)/जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक पर स्कूल चला अभियान कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसके तहत इगलास नगर में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रातः करीब साढे नो बजे से कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी से मा0 मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ कार्यक्रम सीएम हैंडल के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस मौके पर सुचेता गुप्ता, हिना गुप्ता, अर्पिता गुप्ता, अशोक अग्रवाल सभासद, ललित कुमार दिवाकर सभासद प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.