अमान्य पुस्तके पाए जाने पर होगी एफ आई आर - खण्ड शिक्षा अधिकारी इगलास
अलीगढ़ - इगलास नगर व आस पास के कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे प्राइवेट स्कूलों में शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ चल रही हैं अमान्य निजी प्रकाशन की पुस्तकें। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी लालबाबू द्विवेदी ने कहा है वह स्कूलों में पहुंचकर कार्यवाही करेंगे। तथा स्कूलों में एन सी ई आर टी पुस्तकें ही पढ़ाई जाएंगी। यदि किसी विधालय में निजी प्रकाशन की पुस्तकें पाई जाएगी तो तत्काल एफ आई आर की जाएगी।
बतादें कि स्कूलों में प्रवेश प्रारंभ से पूर्व ही उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी द्वारा सभी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि किसी भी स्कूल में निजी प्रकाशन की किताबें नहीं चलेगी सिर्फ एन सी ई आर टी पुस्तकें ही पढ़ाई जाएंगी। शासनादेश के बाबजूद स्कूलों में प्राइवेट पुस्तके ही चयनित दुकानों से मंगाई जा रही हैं। एन सी ई आर टी की पुस्तक 60 रुपए है तो प्राइवेट पुस्तक 600 रुपए है, इस तरह छात्र छात्राओं के अभिभावकों की जेब पर डांका डाला जा रहा है। बताया गया है कुछ स्कूलों में किताब टाई बेल्ट स्कूल से ही दी जा रही है और कुछ स्कूलों की किताबें स्कूल द्वारा चिह्नित दुकान से ही मिलती है। इसके अलावा स्कूल की ड्रेस, जूता स्कूल से चयनित दुकान से ही मिलते हैं। इस तरह इगलास में शिक्षा के नाम पर छात्र छात्राओं के अभिभावकों की जेब पर डांका डाला जा रहा है। बताया गया है कुछ स्कूल संचालकों द्वारा पुस्तक विक्रेताओं की पुस्तके स्कूल में लगाने के नाम पर मोटी कमीशन बांध रखी है। स्कूल में शिक्षा के नाम पर की जा रही लूट को लेकर पत्रकारों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी लालबाबू द्विवेदी से वार्ता की तो उन्होंने कहा है सभी स्कूलों में एन सी ई आर टी पुस्तकें ही पढ़ाई जाएंगी। अमान्य पुस्तके पाए जाने पर एफ आई आर होगी।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.