इगलास में कई खण्डर पड़ी सरकारी इमारतें बनी कार पार्किंग व तबेला - प्रशासन मौन
इगलास : इगलास नगर में कई स्थानों पर सरकारी इमारतें रख रखाव के अभाव में खण्डर में तब्दील होकर धराशाई हो गई हैं और उक्त इमारतों की भूमि में कही कंडे पाथे जा रहे हैं तो कही कार पार्किंग बना लिए गए हैं वहीं एक इमारत को तबेला बना रखा है। करोड़ों की सरकारी संपत्ति धीरे धीरे अतिक्रमण का शिकार होती जा रही है लेकिन प्रशासन का इस ओर कतई ध्यान नहीं है आखिर क्यों ? बतादें कि इगलास नगर में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की पुरानी इमारत है जहां कभी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उपचार दिया जाता था। रख रखाव न होने की वजह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की इमारत खण्डर में तब्दील होने लगी। तीस शैय्या के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत तैयार हो जाने के पश्चात स्वास्थ्य केन्द्र पूरी तरह नई इमारत में स्थापित हो गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की इमारत धीरे धीरे धराशाई हो गई। आज कल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण को लोगो ने कार पार्किंग बना रखा है। कुछ लोगों द्वारा कंडे पाथे जा रहे हैं वही कुछ लोग उक्त भूमि पर अतिक्रमण भी करने लगे हैं। इसके अलावा तहसीलदार की कोठी कहे जाने वाली इमारत कभी मजबूत व टिकाऊ थी रख रखाव न होने की वजह खण्डर में तब्दील हो गई है वही थोड़े से हिस्से में खड़े कमरे में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चल रहा है जो गिरासू हालत में है। तथा उक्त इमारत का बड़ा प्रांगण लोगों ने तबेला बना रखा है। इस तरह इगलास नगर में कई इमारत है जो खण्डर में तब्दील होकर धराशाई हो गई हैं। जिनमें कहीं पशु बांधे जा रहे हैं तो कही पशुओं का भूसा व कंडे रखे जा रहे हैं। जबकि ऐसे कई सरकारी उनके कार्यालय उक्त भूमि में स्थापित किए जा सकते हैं जैसे कि अग्निशमन विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आदि। किंतु प्रशासन इस ओर से पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.