गांव तोछीगढ में दो पक्षों में मारपीट व पथराव - एक दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव तोछीगढ में बीती रात्रि किसी बात को लेकर मारपीट तथा पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली क्षेत्र के गांव तोछीगढ में बीती रात्रि करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। जिसकी सूचना 112 कन्ट्रोल रूम को दी गई । सूचना पर पहुंचे एस आई अवधेश धाकड मय हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार व कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार मय थाना सेकेण्ड मोबाइल के साथ मौके पर पहुँचे एवं तत्पश्चात सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मय हमराह फोर्स के मौके पर पहुँचे। जहां प्रथम पक्ष के शाहिल पुत्र काले खाँ, आमीन पुत्र हासीम खाँन , अनीस पुत्र यूनिस अली , मोबीन पुत्र हासीम खान, शाहिद पुत्र रशीद खान, यूनिस अली पुत्र हम्मीद खां, शाहरुख पुत्र हासिम अली, मुनीस पुत्र यूनिस अली समस्त निवासीगण तोछिगढ थाना इगलास वहीं दूसरा पक्ष मुख्तयार खान पुत्र नवाब खान, मौशम पुत्र फूली खां, संजय पुत्र फूली खां, जानमोहम्मद पुत्र अलालउद्दीन, राजू खां पुत्र नवाब खां समस्त निवासीगण तोछिगढ थाना इगलास एक दूसरे की जान लेने को ऊतारू थे। उनके पथराव के कारण अफरा तफरी मच गई। दोनो पक्ष एक दूसरे को गाली गलोच कर रहे थे तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उक्त अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.