इगलास पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अलीगढ़ - इगलास कोतवाली पुलिस ने मथुरा रोड पर डबल नहर के पास टीकापुर मोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व  क्षेत्राधिकारी  के कुशल नेतृत्व व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमों द्वारा ऑपरेशन प्रहार के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक इगलास अवधेश कुमार, उ0नि0 विकास कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार,अनुज कुमार के साथ एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अमन चौधरी उर्फ छोटू पुत्र विनोद कुमार निवासी तेहरा थाना इगलास  को आज मंगलवार सुबह करीब साढ़े बारह बजे अलीगढ मथुरा रोड पर डबल नहर के पास टीकापुर मोड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय कर दिया है।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.