वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इगलास : इगलास कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ मार्ग स्थित डबल नहर के पास टीकापुर मोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अलीगढ महोदय द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोदय इगलास के कुशल नेतृत्व व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमों द्वारा ऑपरेशन प्रहार के क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, उ0नि0 विकास कुमार, हैड कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल अनुज यादव के साथ मु0अ0सं0 162/2026 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त जमील खाँ पुत्र बाबू खाँ निवासी गण मुहरैनी थाना इगलास को बुधवार को समय शाम करीब सात बजे, डबल नहर के पास टीकापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.