यूपी सरकार द्वारा आउट सोर्सिंग कर्मियों के मानदेय वृद्धि का ऐलान सिर्फ धोखा - सोनू सिंह

अलीगढ़ - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले विधानसभा सत्र में करीब दो लाख आउट सोर्सिंग कर्मियों का मानदेय का ऐलान किया था, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। इसको लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ व माध्यमिक शिक्षा विभाग के आउट सोर्सिंग कर्मियों में रोष व्याप्त है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ संगठन के प्रदेश सचिव सोनू सिंह द्वारा आउट सोर्सिंग कर्मियों के मानदेय न होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि पिछले विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउट सोर्सिंग कर्मियों के मानदेय वृद्धि का ऐलान किया था,लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का ऐलान सिर्फ आउट सोर्सिंग कर्मियों के साथ धोखा है। यदि आउट सोर्सिंग कर्मियों के मानदेय में जल्द ही वृद्धि नहीं हुई तो वह आउट सोर्सिंग कर्मियों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.