अम्बेडकर जयंती को लेकर थाना इगलास में बुलाई गई बैठक, दिए गए निर्देश

अलीगढ - इगलास नगर व आस पास क्षेत्र में डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का 135 वें जयंती समारोह व शोभा यात्रा को लेकर कोतवाली इगलास में जयंती आयोजकों की बैठक बुलाई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने शख्त दिशा निर्देश दिए कि शासन के अनुपालन में शोभा यात्रा के दौरान जातिवाद या धर्म विशेष को लेकर गाने नहीं चलाए जाएंगे और डीजे की ध्वनि सीमित हो तथा वाइब्रेशन नहीं हो। कोई भी व्यक्ति शोभा यात्रा के दौरान शराब के नशे में दिखाई न दे।

कल 14 अप्रैल को इगलास नगर व आस पास क्षेत्र में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह व शोभा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है । शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह धर्म विशेष या जाति को लेकर गाना व नारे नहीं होंगे, साथ ही डीजे साउंड द्वारा ध्वनि सीमित रहेगी, और वाइब्रेशन कदापि नहीं होगा। यह दिशा निर्देश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने कोतवाली में बुलाई गई बैठक में सख्त लिहाजे में दिए। उन्हें बताया गया था गत वर्ष अम्बेडकर जयंती के दौरान डीजे साउंड की कान फोड़ू ध्वनि व दिल दहलाने वाला वाइब्रेशन इस तरह था कि बाजार में जिस रोड से भी शोभा यात्रा गुजरी दुकानदारों की दुकान में लगे हुए सामान तेज वाइब्रेशन के कारण जमीन पर गिरने लगे वही दर्शक चाहते हुए भी शोभा यात्रा से दूर हटने लगे। इगलास नगर में कान फोड़ू ध्वनि व तेज वाइब्रेशन को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी हुईं। बैठक में आस आई बद्रीराम,एस आई एवं कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.