इगलास कोतवाली सभागार मे हुई पीस कमेटी की बैठक एएसपी/सीओ इगलास ने अम्बेडकर जयंती को लेकर दिए निर्देश

इगलास :  इगलास कोतवाली सभागार में एएसपी/सीओ इगलास वरुण कुमार ने अम्बेडकर जयंती के आयोजन को लेकर आयोजकों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।  उन्होंने कहा कि कोई भी आयोजक या कार्यकर्ता शराब पीकर जयंती में शामिल नहीं होगा तथा डीजे साउंड निर्धारित कम आवाज में ही चलाया जाए। बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई भी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी और डीजे पर केवल डॉ. भीमराव अम्बेडकर से संबंधित गीत ही बजाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी जाति या सम्प्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, एसएचओ क्राइम सुभाष सिंह कठेरिया, उप निरीक्षक गंगाराम गंगवार, उप निरीक्षक महिपाल सिंह, कमल प्रधान, व्योहरा, गिरीश, चंद्रपाल सिंह, पूरन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.