इगलास नगर में अग्नि सुरक्षा हेतु अभियान चलाकर हैंडबिल वितरित करते हुए आग से सुरक्षित रहने के बताए उपाय

इगलास : अलीगढ़ जनपद की तहसील इगलास में "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज - आग की रोकथाम के लिए एक साथ" कार्यक्रम के तहत अग्नि शमन की गाड़ी के साथ अग्नि शमन एस आई अंकित कुमार के नेतृत्व में फायर सर्विस कर्मियों ने इगलास नगर में मुख्य चौराहा व सार्वजनिक स्थान पर हैंडबिल वितरित करते हुए लोगों को गैस सिलेंडर अथवा अन्य किसी पर आग से सुरक्षित रहने के उपाय बताए।

बतादें कि ग्रामीण क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा हेतु अभियान चलाकर अग्निशमन एस आई एवं इगलास इंचार्ज अंकित कुमार के नेतृत्व में फायर सर्विस गाड़ी चालक बिहारी शरण शर्मा, मुंशी  आदित्य कुमार तथा फायरमैन वारु चाहल, बलवीर सिंह, लाखन सिंह, चंद्रवीर सिंह आदि ने इगलास के मुख्य चौराहा, गोण्डा तिराहा, तहसील मुख्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर लोगो को हैंडबिल वितरित करते हुए बताया कि जलते हुए बीड़ी के टुकड़े को पैर से कुचलकर तथा पूर्णरूप से बुझाकर फेंकिए। चूल्हे के ईंधन की चिंगारियों व गरम राख को पूर्ण रूप से ठंडा करके फेंकिए। गैस चूल्हे को हमेशा गैस सिलेंडर से ऊपर रख कर खाना बनाएं। रात्रि में सोने से पहले गैस सिलेंडर की नाब बन्द करना  न भूलें। बिस्तर में लेट कर धूम्रपान न कीजिए। खलियान में बीड़ी , सिगरेट मत पीजिए। दियासलाई अबोध बालकों की पहुंच से दूर रखिए। घी व तेल की आग पर पानी मत डालिए आदि अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया। 

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.