इगलास नगर में निकाली गई डॉ अम्बेडकर जी की शोभा यात्रा - प्रशासन के निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां
इगलास : इगलास नगर में निकाली गई बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के 135 वें जयंती समारोह के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा में तेज ध्वनि व अत्याधिक वाइब्रेशन से कई दुकानों में लगा सामान वाइब्रेशन की धमक से जमीन पर गिरने लगा । प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां। इगलास नगर में निकलने वाली डॉ अम्बेडकर जी की शोभा यात्रा को लेकर एस पी/पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार द्वारा ली गई बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती आयोजकों को शख्त निर्देश दिए गए थे कि डीजे साउंड धीमी व सीमित ध्वनि में चलाएं, तथा वाइब्रेशन नहीं होना चाहिए। इसके बाबजूद डॉ अम्बेडकर शोभा यात्रा के डीजे साउंड की तेज ध्वनि व अत्याधिक वाइब्रेशन से दुकानदारों की दुकानों में लगे सामान धड़ाधड़ जमीन पर गिरने लगे। एक दुकानदार ने शोभा यात्रा में शांति व्यवस्था हेतु चल रहे एस आई एवं कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार को अपनी दुकान पर बुलाकर दुकान की स्थिति दिखाई तो उनका कहना था कि कई बार कहा गया है कि साउंड की ध्वनि कम की जाए तथा वाइब्रेशन बंद किया जाय। डॉ अम्बेडकर शोभा यात्रा को लेकर नगर में चर्चा रही है कि जयंती के नाम पर उत्पात मचाया गया है और बाबा साहब एक महापुरुष थे, एक महापुरुष की शोभा यात्रा में उत्पात मचाया जाना अशोभनीय है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.