अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत प्रकाश पब्लिक स्कूल में बताये अग्नि सुरक्षा के उपाय
इगलास : अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत अग्निशमन के एस आई एवं इगलास फायर स्टेशन इंचार्ज अंकित कुमार ने इगलास-मथुरा मार्ग स्थित गांव कांडली प्रकाश पब्लिक स्कूल में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा सेफ्टी से सम्बन्धित आलेख, चित्रकला, का आयोजन कर अग्नि सुरक्षा के उपाय बताये तथा हैण्डबिल वितरित किये।
बतादें कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम दिनांक14 अप्रैल से 20 अप्रैल के तहत इगलास फायर स्टेशन इंचार्ज अंकित कुमार व मुंशी आदित्य कुमार ने इगलास से करीब 6 किमी मथुरा मार्ग पर स्थित प्रकाश पब्लिक स्कूल में पहुंचकर स्कूली बच्चों व अध्यापकों को अग्नि सुरक्षा के सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी तथा चित्रकला, निबन्ध के माध्यम से जागरूक किया। स्कली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने ध्यान पूर्वक अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.