इगलास में डा0 अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष में मुस्लिम समुदाय ने लगाई शर्बत की प्याऊ
इगलासम : इगलास नगर में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वें जयन्ती समारोह के उपलक्ष में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शर्बत की प्याऊ लगाकर लोगों को मीठा शर्बत पिलाते हुये भारत के संविधान निर्माता के जन्मोत्सव पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं आपसी सदभाव व भाईचारे को कायम किया।
इगलास नगर में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समारोह के उपलक्ष में इगलास के सराय बाजार स्थित अवरार अहमद की दुकान के समक्ष मुस्लिम समुदाय के यामीन मुल्लाजी, इकरार अहमद, हाशिम, इकवाल हुसैन, समशुल, शौवी खान, व आकिल आदि ने शर्बत प्याऊ लगाकर लोगों को शर्बत पिलाते हुये खुशी का इजहार किया।
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.