इगलास पुलिस ने दो भैंस चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इगलास : इगलास कोतवाली पुलिस ने नगला जगता तिराहे मुरसान रोड स्थित पुलिया के पास से दो भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो अदद धारदार छुरी व बामन हजार रूपये नगद बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व  क्षेत्राधिकारी  इगलास के कुशल नेतृत्व व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमों द्वारा ऑपरेशन प्रहार के क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, अपराध निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया, एस आई बद्रीराम, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, केशव सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, हरिओम के साथ नगला जगता तिराहे से थोड़ी दूरी पर मुरसान रोड़ सड़क के बायी ओर पुलिया के पास से दो भैंस चोरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तगणों के कब्जे से दो अदद धारदार छुरी व बावन हजार रूपये नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से नाम पता पूछने पर अपना नाम नक्को उर्फ नकीम पुत्र हाजी हलीम उर्फ गूँगा व इमरान पुत्र सलीम निवासीगण जवार थाना इगलास बताया है । पकड़े गए अभियुक्तों पर अलग अलग थानों में भैंस चोरी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए अभियुक्तों की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान करते हुए जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.