आदर्श लगस्मा इण्टर कॉलेज के स्टाफ द्वारा घर घर जाकर बच्चों को बताया पढ़ाई का महत्व
इगलास : आदर्श लगस्मा इण्टर कॉलेज के समस्त अध्यापक स्टाफ द्वारा घर घर जाकर अभिभावकों और उनके बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताकर प्रेरित किया । क्षेत्र के गोण्डा मार्ग स्थित आदर्श लगस्मा इण्टर कॉलेज कैमथल के समस्त अध्यापक द्वारा प्रधानाचार्य मोहम्मद सऊद आलम के दिशा निर्देश में हर घर से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त अध्यापक स्टाफ द्वारा बच्चों के अभिभावकों से मिलकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए वह उनके उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय आदर्श लगस्मा इण्टर कॉलेज कैमथल ल में प्रवेश कराने हेतु प्रेरित किया गया । इस मौके पर हरीश कुमार वर्मा, हरिमोहन डॉक्टर शिव बहादुर यादव, श्रीमती अंजू, श्रीमती जेवा साजिद, राजकुमार वरिष्ठ सहायक लिपिक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.