इगलास पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अलीगढ़ - इगलास कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव कुंआ गांव व मौजीपुर से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमों एवं  क्षेत्राधिकारी  के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह  निवासी कुआगांव थाना इगलास जिला अलीगढ उम्र करीब 29 बर्ष  को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया । वही अभियुक्त यशपाल  पुत्र ओमप्रकाश  निवासी मौजीपुर थाना इगलास उम्र करीब 36 बर्ष  को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए उक्त अभियुक्तों  को जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.