गर्मी के बढ़ते तापमान से बदरफुट लोडिंग ट्रक की केविन में लगी आग

इगलास : इगलास अलीगढ़ मार्ग पर गांव सहारा कला स्थित एक धर्म कांटा पर खड़े लोडिंग ट्रक की केविन में अचानक आग लगने व आग का विकराल रूप होने पर गांव के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया।

बतादें कि बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे इगलास अलीगढ़ मार्ग पर गांव सहारा स्थित एक धर्म कांटे पर ट्रक संख्या यूपी 75 बी टी 9777 बदरफुट का वजन कराने आया था। ट्रक चालक अंकित कुमार वजन की पर्ची लेने के लिए धर्म कांटा ऑफ़िस में गया ही था कि  अचानक ट्रक की केविन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे गांव के लोग भयभीत होने लगे और रेत व पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। उक्त जानकारी पाकर इगलास कोतवाली से फायर बिग्रेड की टीम में मुंशी आदित्य कुमार, गाड़ी चालक बिहारी शरण शर्मा, फायरमैन चंद्रवीर, लाखन सिंह, अशोक कुमार ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.