दहेज में दो लाख रूपए न मिलने पर दरवाजे पर आई बारात वापस लौटी

इगलास : इगलास क्षेत्र के गांव हस्तपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर दुल्हन के हाथों लगी मेंहदी रचने से पहले ही फीकी पड़ गई। दुल्हा का पिता दुल्हा को लेकर भाग गया। उक्त घटना  की रिपोर्ट कोतवाली इगलास में दे दी गई है।

बतादें कि इगलास क्षेत्र के गांव हस्तपुर निवासी रमेश चंद्र पुत्र स्व बाबू लाल ने अपनी पुत्री कु रेखा की शादी गोवर्धन मथुरा निवासी रमेश चंद्र के पुत्र गौरव के साथ तय की जिसकी बारात निर्धारित तिथि 21 अप्रैल की गांव हस्तपुर आ गई। लड़की पक्ष द्वारा सम्मान करने हुए सभी  बारातियों का खाने पीने का इंतजाम किया। बारात चढ़ने की तैयारी की जा रही थीं इसी दौरान लड़के (दुल्हा) का पिता रमेश , बड़ा भाई पवन कुमार, बहिन , भाभी तथा परिवार के अन्य रिश्तेदार लड़की वाले के दरवाजे पर पहुंच गए और कहने लगे हमे गैस्ट हाउस पर दावत चाहिए़ तथा बारोटी के समय दरवाजे पर दो लाख रुपए नगद चाहिए। लड़की के पिता ने भारी अनुरोध किया कि सोने की जंजीर , फर्नीचर, बाइक, फ्रिज, कूलर आदि की व्यवस्था कर ली है। और नगद जो होगा सो दूंगा।  दो लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर दुल्हा का पिता दुल्हा को लेकर भाग गया। उक्त घटना की तहरीर थाना पुलिस को दे दी गई है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.