27 अप्रैल को नगर पंचायत कार्यालय इगलास पर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
इगलास : जिलाधिकारी अलीगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुबह 10 बजे से नगर पंचायत कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उक्त जानकारी नगर पंचायत इगलास के अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र कुमार चौधरी ने दी है।
बतादें कि गरीब लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सके, प्रधानमंत्री योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने से जो लोग वंचित रह गए हैं उन्हें आयुष्मान कार्ड मुहैया कराए जाने के लिए जिलाधिकारी अलीगढ़ के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल को नगर पंचायत कार्यालय इगलास पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे । यह जानकारी अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र कुमार चौधरी ने दी है। साथ ही यह भी बताया है कि कौन सी श्रेणी के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ही स्पष्ट की जाएगी।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.