इगलास में भव्य रूप से निकली गई परशुराम जी की शोभा यात्रा पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत
अलीगढ़ : इगलास नगर में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें कई बैण्ड बाजे, डीजे व आकर्षक झांकियों के साथ परशुराम जी के भक्तजन एवं श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ थिरकते व झूमते दिखाई दिए वहीं शोभा यात्रा को नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इगलास नगर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महात्मा गाँधी पार्क से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया गया जो अस्पताल मार्ग से होते हुए पुरानी तहसील मार्ग पर पहुंची और इसी मार्ग से चलते हुए नगर के मुख्य चौराहा, हाथरस मार्ग, सासनी मार्ग तथा सराय बाजार होते हुए मथुरा मार्ग पर पहुंची। शोभा यात्रा में बैंड बाजे व डी.जे साउंड की मधुर ध्वनि में भक्तिमय गाने व परशुराम जी के जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय था। नगर में चर्चा सुनी गई कि बैंड बाजे व बड़े बड़े डी.जे साउंड होने के बावजूद बहुत ही मधुर वातावरण रहा है और दर्शकों की अपार भीड़ शोभा यात्रा में देखी गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं समाजसेवी हरीश कुमार शर्मा, कोमल शर्मा नम्बरदार, शीलेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन औंकार शर्मा उर्फ भोला, पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण शर्मा,श्यामसुंदर शर्मा, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, एड., हरिकांत शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, विष्णु शर्मा, मोहित शर्मा, योगेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, ज्ञानी शर्मा राहुल शर्मा पत्रकार, चौधरी के अलावा हरीश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सी पी चौधरी, सहित भारी जनसैलाव मौजूद था।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.