इगलास पुलिस ने गांव उड़म्बरा से एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इगलास : इगलास कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव उड़म्बरा निवासी एक वारंटी को उसके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन ऑपरेशन प्रहार के क्रम में एक वारण्टी अभियुक्त रीतेश कुमार उर्फ जितेश पुत्र नवाब सिह निवासी उडम्बरा थाना इगलास को उसके मकान से आज मंगलवार को समय करीब 12 बजे गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्त का चलन कर मा० न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.