पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इगलास : इगलास कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव बिसाहुली से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमों एवं क्षेत्राधिकारी इगलास/खैर के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में एक वारण्टी अभियुक्त रिंकू पुत्र रामपाल सिंह नि० विसाहुली थाना इगलास को उसके मकान से आज गुरुवार समय करीब ढाई बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त का चालान कर मा० न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी


No Previous Comments found.