इगलास में भारी उत्साह के साथ निकाली गई भगवान बौद्ध की शोभा यात्रा

इगलास- इगलास नगर में भगवान बौद्ध की जयंती समारोह के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका नगर में पुष्प वर्षा के साथ जगह जगह स्वागत किया गया।

बतादें कि बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और बुद्ध पूर्णिमा में ही उनका महापरिनिर्वाण दिवस है। इस दिन को भगवान बौद्ध के अनुयायी एक त्यौहार के रूप में मनाते हैं। 

इगलास नगर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर पार्क गोंडा रोड से भगवान बौद्ध की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया जो गोण्डा मार्ग होते हुए अलीगढ़ मार्ग पर पहुंची इसके बाद नगर के मुख्य चौराहा, हाथरस मार्ग दर्शन नगर तक गई वहां से वापस नगर के मुख्य चौराहा पर पहुंची वहां से सराय बाजार मथुरा मार्ग पर पहुंची, इसके बाद वापस लौटते हुए पुरानी तहसील मार्ग होते हुए डॉ अम्बेडकर पार्क पर शोभा यात्रा का समापन किया गया।

इस मौके पर सौदान सिंह विमल, मास्टर चंद्रपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, गिरीश सहाय, राकेश भारती एड, रामेश्वर दयाल आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

इंद्रजीत प्रेमी की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.