इगलास क्षेत्र के गांव ताहरपुर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो युवक भेजे गए जेल
इगलास- इगलास कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में ताहरपुर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ दिनांक 30 अप्रैल को क्षेत्र के गांव ताहरपुर की एक किशोरी अपने घर से निकल कर जा रही थी तो रास्ते में गांव के अनिल कुमार पुत्र नवल किशोर ने उसको कमरे में खींच लिया और सनी कुमार पुत्र संजय ने बाहर से कमरे की कुंदी लगा दी । अनिल कुमार ने उक्त नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने मु. अ. स. 221/2026 धारा 64/127(2) 62 (2) वी एन एस 3/4 पोस्को एक्ट के तहत पंजीकृत कराकर अभियुक्तों की धर पकड़ कार्यवाही शुरू कर दी। दिनांक 1 मई को कोतवाली इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने उपनिरीक्षक विकाश कुमार , कांस्टेबल अनुज कुमार, रविंद्र कुमार के साथ दोनों अभियुक्तों को ताहरपुर के रास्ते से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
इगलास यूपी से इंद्रजीत प्रेमी की रिपोर्ट

No Previous Comments found.