कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिया की नगरिया में करीब एक माह पूर्व किसी बात को लेकर गांव के ही दो पक्ष में गाली गलौज व मारपीट हो गई थी। जिसमें अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिया की नगरीय निवासी हाकिम सिंह पुत्र श्री भगवान सिंह का आरोप है कि गांव के ही हरी किशन पुत्र भगवान सिंह, देवेन्द्र पुत्र भगवान सिंह,  अमित पुत्र  राम किशन , रीना देवी पत्नी  देवेन्द्र, राधा देवी पत्नी हरी किशन ने  द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से लाठी डन्डा, नल के हत्था से सावित्री देवी, सुनीता देवी व मेरे साथ मारपीट की। जिससे सुनीता देवी का सिर फटा गया तथा सावित्री देवी का हाथ टूट जाना व हाकिम सिंह का माथा फट गया उक्त अभियुक्तगणों द्वारा जाते समय जाने से मारने की धमकी दी है। इस सम्बन्ध में प्राप्त हुए प्राप्त प्रार्थना पत्र आधार पर मु0अ0सं0 223/26 धारा 191(2),115(2),109(1),117(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। 

मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हरी किशन पुत्र  भगवान सिंह को उसके मकान ग्राम हरिया की नगरिया से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.