देवेन्द्र पाराशर को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाए गए

देवेन्द्र पाराशर को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर इगलास प्रेस क्लब की ओर से बहुत बहुत बधाई- इंद्रजीत प्रेमी

अलीगढ़- इगलास नगर से पत्रकारिता की शुरुआत कर बुलंदियों तक छूने वाले देवेन्द्र पाराशर को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ जी द्वारा अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बतादे कि इगलास नगर के देवेन्द्र पाराशर पत्रकारिता के क्षेत्र में आने से पूर्व क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी अच्छी पहचान बनाए हुए थे। अचानक देवेन्द्र पाराशर को समाज सेवा करने का जुनून सवार हुआ और वह पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गए और इगलास से पत्रकारिता शुरू करते हुए बुलंदियों तक पहुंच गए। इतना ही नहीं पत्रकार साथियों के हितों की आवाज उठाने लगे और पत्रकारों को लेकर एकता का विगुल बजाने जैसे व्यक्तत्व की ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को जरूरत थी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ जी द्वारा श्री पाराशर को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। देवेन्द्र पाराशर को जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर इगलास प्रेस क्लब की ओर से प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत प्रेमी ने हार्दिक बधाई दी है और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

इगलास यूपी से इंद्रजीत प्रेमी की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.