पीड़ितों को मदद व अपराधों पर अंकुश लगाना ही पुलिस की प्राथमिकता है - नवागत इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया

अलीगढ़ - इगलास कोतवाली के नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया ने कहा है पीड़ितों की मदद और अपराधों पर अंकुश लगाना ही उनकी प्राथमिकता होगी । उनका हर संभव यही प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में अपराधिक वारदाते न हो और पीड़ित लोगों को न्याय दिया जाए।

बतादें कि इगलास कोतवाली के नवागत इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया ने इगलास कोतवाली में चार्ज संभालते ही जनता को अपराधिक वारदातों से निजात दिलाने के लिए कमर कस ली है,और वही पीड़ित लोगों की मदद के लिए उन्होंने कहा है कि पीड़ित लोग बेझिझक उनसे सीधे मिले पीड़ितों की पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है नगर के किसी मोहल्ले अथवा किसी गांव से संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना थाना पुलिस को दें। हो सकता है वह संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए आपके मोहल्ले में आया हो इसके अलावा किसी तरह की कोई वारदात होने की संभावना दिखाई दे तो पुलिस को अवगत कराए। ताकि क्षेत्र में किसी तरह की घटना को अंजाम न दिया जा सके।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.