कोतवाली इंस्पेक्टर के स्थानांतरण पर पुष्पहार पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर दी गई विदाई

अलीगढ़ - अलीगढ़ जनपद की तहसील व नगर इगलास कोतवाली के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार का स्थानांतरण हो जाने पर पुलिस स्टाफ व नगर के गणमान्य लोगों द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी, तथा उनके कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की।

बतादें कि इगलास कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का स्थानांतरण थाना महुआ खेड़ा हो जाने पर इगलास कोतवाली के अपराध निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया,एस आई एवं कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार,एस आई महिपाल सिंह,एस आई कमलेश कुमार,हेड कास्टेबल केशव सिंह,हेड कास्टेबल जवर सिंह,कर्मवीर सिंह,तथा कास्टेबल लव कुमार आदि ने उनको पुष्पहार पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। साथ ही उनके थोड़े समय के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण पर प्रशंसा की।

रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.