प्रैस क्लब इगलास ने नवागत कोतवाली इंस्पेक्टर का प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत

इगलास : प्रैस क्लब इगलास द्वारा इगलास कोतवाली के नवागत इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिसोदिया का पुष्पहार पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। वही प्रैस क्लब इगलास के अध्यक्ष इंद्रजीत प्रेमी ने प्रैस क्लब के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया।

इगलास कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया का प्रैस क्लब इगलास के अध्यक्ष इंद्रजीत प्रेमी के नेतृत्व में प्रैस क्लब के सचिव/मीडिया प्रभारी ऋषि चौधरी, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिन उपाध्याय, संदीप चौधरी, मनीष शर्मा, राहुल तिवारी, सचिव सचिन कुमार प्रेमी ने कोतवाली पहुंचकर प्रतीक चिन्ह देकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उनसे अपेक्षा की है कि वह पद का दायित्व निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से निभाएंगे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.