आज से शुरू हो गई है स्व-गणना प्रकिया, ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भर सकेंगे फॉर्म
अलीगढ़ - इगलास उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना 7 मई 2026 से प्रारंभ हो गई है जो 21 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस होगी,जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। इगलास तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है.इसके लिए आपको केवल स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाना है और दिए गए सरल निर्देशों का पालन करना है। यह प्रक्रिया आगामी जनसंख्या गणना का आधार तैयार करेगी। इसके पश्चात, जनसंख्या गणना के चरण में प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार की जानकारी एकत्र करेंगे। यह जनगणना का सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा। जनगणना से हमें यह पता चलता है कि हमारे क्षेत्र में कितने लोग हैं और उनकी आवश्यकताएं क्या हैं। इसी आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है और विकास कार्यों को आगे बढ़ाती है।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.