टैम्पो चालकों द्वारा नगर पंचायत पार्किंग का ठेका न दिए जाने पर नगर पंचायत कर्मियों ने टैम्पो आदि वाहनों को नगर की सीमा से बाहर किया

इगलास :  इगलास नगर पंचायत द्वारा वाहन पार्किंग का ठेका उठाते समय टैम्पो आदि वाहन चालकों को हिदायत दी कि पार्किंग के अंदर से ही सवारी भरेगें, किंतु टैम्पो व ई रिक्शा वालों ने सड़की की पटरियों पर अपने वाहन खड़े कर दिए और ठेका वसूली का विरोध करने लगे तो नगर पंचायत कर्मचारियों ने वाहनों को खदेड़ते हुए नगर की सीमा से बाहर करा दिए। इसको लेकर टैम्पो चालकों द्वारा थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पार्किंग ठेका वसूली को चौथ वसूली बताया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र कुमार चौधरी ने कहा है कि उन्होंने शासन के जी ओ के तहत पार्किंग का ठेका उठाया है नगर के अंदर जो भी टैम्पो, ई रिक्शा व बस, सवारी भरेगें वह पार्किंग के अंदर से ही सवारी भर सकते है और वही से ठेकेदार पार्किंग की निर्धारित वसूली की रसीद  कटेगा। किंतु टैम्पो व ई रिक्शा आदि वाहन चालक पार्किंग के अंदर नहीं जाते हैं और रोड पर वाहन खड़े कर रास्ता जाम करते हैं। पार्किंग का ठेका उठाते समय टैम्पो चालकों को बताया गया था कि वह रोड पर वाहन खड़े नहीं करेंगे। नगर पंचायत की पार्किंग में वाहन खड़े कर वहीं से सवारी भरेगें। लेकिन टैम्पो चालकों ने हाथरस मार्ग, अलीगढ़ मार्ग, गोण्डा मार्ग, सासनी मार्ग, मथुरा मार्ग पर वाहन खड़े कर रास्ता जाम करना शुरू कर दिया। पार्किंग में वाहन न आने पर पार्किंग ठेका की वसूली न होने से राजस्व की हानि हो रही है। और रोड पर रास्ता जाम की स्थिति हो रही है इसको लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा टैम्पो ई रिक्शा आदि वाहनों को नगर की सीमा से बाहर करा दिया है।


रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.