खैर विधायक को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर इगलास भाजपाइयों में भारी खुशी, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
इगलास : खैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर को उत्तर प्रदेश के मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर इगलास नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते व आतिशबाजी करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। बतादें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री मंडल विस्तार होने पर खैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर इगलास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित की तथा आतिशबाजी चलाई।नगर के मुख्य चौराहा पर हरीश अग्रवाल उर्फ हन्ना सभासद , पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा उर्फ भोला नंबरदार, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, बनवारी लाल अग्रवाल, कोमल शर्मा नंबरदार, शीले नंबरदार, मुकेश चौधरी, गिरधारी लाल आदि थे। नगर के अलीगढ़ मार्ग स्थित किशनजी लाल मैरिज होम पर पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के प्रतिनिधि ज्ञानू शर्मा के बड़े भाई संजय शर्मा, कमल किशोर शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर मिठाई वितरित करते हुए आतिशबाजी की तथा सुरेंद्र सिंह दिलेर को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर भारी उत्साह व्यक्त किया।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.