खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर को मंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों में दौड़ी खुशी की लहर
इगलास इगलास नगर में अलीगढ़ मार्ग स्थित श्री किशन जी मैरिज होम में खैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र दिलेर को उत्तर प्रदेश के मंत्री बनाए जाने पर इगलास नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
बतादें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री मंडल विस्तार होने पर खैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र दिलेर को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर इगलास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह व्यक्त करते हुए मिठाई वितरित की तथा आतिशबाजी चलाई।
नगर के अलीगढ़ मार्ग स्थित श्री किशनजी मैरिज होम पर पूर्व सांसद राजवीर दिलेर के प्रतिनिधि ज्ञानू शर्मा के बड़े भाई संजय शर्मा, कमल किशोर शर्मा, पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा उर्फ भोला, कुलदीप शर्मा, गिरीश मिश्रा, केके शर्मा जिला पंचायत सदस्य, संजय प्रधान सहारा, हरीश अग्रवाल सभासद, संतोष शर्मा, खालिक अंसारी, अमित अग्रवाल, भूरी सिंह हलवाई, कुलदीप पाठक, सोनू पंडित, उदित नंबरदार, एडी शर्मा, शीशपाल सिंह, संजयदत्त, सूरजपाल सिंह आदि सहित सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर मिठाई वितरित करते हुए आतिशबाजी की तथा सुरेंद्र दिलेर को मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर भारी उत्साह व्यक्त किया।
इगलास यूपी से इंद्रजीत प्रेमी की रिपोर्ट

No Previous Comments found.