इगलास कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लूट/ चोरी की बड़ी घटना की योजना बनाते समय चार बदमाश दबोचे

इगलास :  इगलास कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ मार्ग स्थित डबल नहर कच्ची पटरी पीली कोठी  के सामने से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त क्षेत्र में लूट/चोरी की योजना बना रहे थे। जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 04 कारतूस जिन्दा 315 बोर, दो छुरी व एक मारुती स्विफ्ट कार बरामद हुई है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक़  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमो एवं  क्षेत्राधिकारी इगलास खैर  के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक  डी०के सिसोदिया, एस आई एवं कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार व एस आई महीपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जबर सिह, जुगेन्द्र सिह, कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार,  गौरव कुमार,  ललित कुमार द्वारा  गोपाल सिह पुत्र सुन्दर सिह निवासी ग्राम हेली थाना सादाबाद जिला हाथरस ,  विजय सिह पुत्र भंवर सिह निवासी ग्राम गढी खाडा थाना वल्देव दाऊजी जिला मथुरा, भरत कुमार पुत्र अशोक कुमार नि0 कनजोली थाना सादाबाद जिला हाथरस, सचिन पुत्र यतेन्द्र सिह निवासी ग्राम कनजोली थाना सादाबाद जिला हाथरस को  मंगलवार देर रात्रि समय करीब 11 बजे डबल नहर कच्ची पटरी पीली कोठी के सामने से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त क्षेत्र में लूट / चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 04 कारतूस जिन्दा 315 बोर, दो छुरी व एक मारुती स्विफ्ट कार बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों पर अलग अलग थाना व जिलों में अभियोग पंजीकृत हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों का चालान कर  माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.