इगलास में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
इगलास : श्री देवी प्रसाद शर्मा मेमोरियल विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय के नव-निर्मित खेल मैदान में एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में यशवर्धन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यश, ललित एवं रवित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में प्रियांका, मानवी और सूरभि ने प्रथम स्थान हासिल किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से जय भारद्वाज एवं रवित विजेता रहे, वहीं बालिका वर्ग में सोनिया, मानवी और मान्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
थ्रो बॉल एवं क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्रिकेट बॉल थ्रो में तनुजा एवं इशा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सी.पी. सिंह, के.के. चौधरी, गीता, रमा, सुनीता तथा रेखा आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

No Previous Comments found.