जनगणना कार्य पूरा किए जाने पर नगर पंचायत इगलास के ई ओ ने प्रगणकों को किया सम्मानित

इगलास : इगलास नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र कुमार चौधरी ने जनगणना 2027 के अंतर्गत एच एल बी 29, 30 व 33 के प्रगणको द्वारा दिनांक 25 मई को अपना जनगणना कार्य पूरा किए जाने से उत्साहित प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया है।

इगलास नगरीय क्षेत्र की जनगणना 2027 के अंतर्गत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं नगरी चार्ज बृजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में लगाए गए प्रगणकों में एच एल बी 29 रामकुमार , एच एल बी 30 पर तरुण उपाध्याय व एच एल बी  33 हुकुम सिंह द्वारा दिनांक 25 मई 2026 को जनगणना कार्य पूरा किए जाने से उत्साहित होकर अधिशासी अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देते हुए शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया है।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.