इगलास में भाकियू की महापंचायत में सरकार को दी गई चेतावनी - तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
अलीगढ़ : इगलास में भारतीय किसान यूनियन (चौ हरपालगुट) ने किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की गई जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, मा मुख्यमंत्री उ प्र सरकार, मा उद्यान मंत्री व मा जिलाधिकारी के नाम पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। सरकार ने जल्द ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो किसान बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। तहसीलदार श्री बघेल ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है।
बतादें कि इगलास में हाथरस मार्ग स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सामने मंदिर प्रांगण में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट) की एक महापंचायत हुई। जिसमें दूर दूर से आए किसान नेताओं ने किसानों की दयनीय हालत व समस्याओं पर अपने विचार रखे। वहीं किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को किसान पंचायत में बुलाकर ज्ञापन प्रस्तुत किया।
तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों का आलू एक हजार रुपए प्रति कुंतल खरीदा जाए। उत्तर प्रदेश में अधिकांश तहसील क्षेत्र में खतौनी गलत बनादी है है जिसकी वजह फॉर्मर्स रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। जहां जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं उन्हें हटाकर पुराने मीटर ही लगाए जाये। किसान सम्मान निधि किसानों को उपलब्ध कराई जाए। गन्ना किसानों को गन्ने का बकाया धन राशि दिलाई जाए। किसान पंचायत का नेतृत्व भाकियू अध्यक्ष चौ हरपाल सिंह ने किया तथा संचालन धीरेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सेवा सिंह, हरगोविन्द कन्नौज, महेंद्र पाल सिंह बरेली के अलावा वीरभान सिंह, चंद्रपाल शर्मा, हरेन्द्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, चौ संतवीर सिंह, गिर्राज स्वामी, लक्ष्मण सिंह, मोहर सिंह, रमेश चंद्र, दामोदर सिंह, दिनेश चौधरी आदि सैकड़ों किसान मौजूद थे।
बाइट चौधरी हरपाल सिंह
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.