दिल्ली से आए ऑब्जर्बर ने तहसीलदार के साथ जनगणना 2027 के कार्य का जमीनी धरातल पर किया निरीक्षण

इगलास : इगलास तहसील क्षेत्र में जनगणना 2027 का जमीनी धरातल पर निरीक्षण हेतु दिल्ली से ऑब्जर्बर डिप्टी डायरेक्टर गोपाल अग्रवाल व गणना चार्ज अधिकारी/तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के साथ कई गांवों के निरीक्षण हेतु पहुंचे और कार्य को सही पाया। 

बतादें कि भारत के महारजिस्ट्रार जनगणना कार्य, कार्यालय गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नामित गोपाल अग्रवाल ऑब्जर्वर द्वारा जनगणना 2027 के कार्य का जमीनी धरातल पर निरीक्षण किया गया ।
गोपाल अग्रवाल ऑब्जर्वर द्वारा तहसील इगलास के ग्राम लड़ोली, भैया ,बाल्कन की नगरिया तथा नगर पंचायत इगलास के सुपरवाइजर एवं प्रगणक तथा जनगणना सहायक से वार्ता की और उन्हें समय से गुणवत्तापूर्ण रूप से कार्य पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल साथ रहे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.