गार्गी कन्या गुरुकुल विद्यालय द्वारा शोभा यात्रा के माध्यम से बच्चियों को शारीरिक संस्कार हेतु किया जागरूक

इगलास : इगलास क्षेत्र के गांव भैंया चामड में गार्गी कन्या गुरुकुल विद्यालय द्वारा बच्चियों को शारीरिक संस्कार हेतु कैंप आयोजन को लेकर इगलास नगर में गार्गी कन्या गुरुकुल विद्यालय के बैनर तले शोभा यात्रा निकाली गई। जो गोण्डा मार्ग से होते हुए पुरानी तहसील मार्ग, नगर के मुख्य चौराहा पहुंची वहां से मथुरा मार्ग सराय बाजार होते हुए शंकरानन्दपुरी सहित विभिन्न मार्गों पर गई।

शोभा यात्रा के माध्यम से बच्चियों को शारीरिक संस्कार जैसे व्यायाम के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर  संस्थापक स्वामी चेतन देव वैश्वानर , संचालिका डॉ मनु आर्या मौजूद थे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.