इगलास संपूर्ण समाधान दिवस में करीब 100 शिकायतें आईं, जिसमें चकरोड पैमाइश से संबंधित शिकायतें अधिक

इगलास : इगलास तहसील मुख्यालय सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में करीब एक सौ शिकायतें आईं जिसमें राजस्व/चकरोड की पैमाईश से संबंधित शिकायतें अधिक रही हैं। यूं तो पुलिस, विद्युत, विकास की भी शिकायतें आईं है। संपूर्ण समाधान दिवस का नेतृत्व कर रहे जिलाधिकारी अविनाश कुमार व एस एस पी नीरज कुमार जादौन द्वारा कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है। वहीं 15 दिन के अंदर लेखपालों की टीम बनाकर चकरोड पैमाइश शिकायतों का निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया।

इगलास तहसील मुख्यालय सभा कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी  अविनाश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आने की खबर पाकर कुछ ऐसे फरियादी भी शिकायतें लेकर पहुंचे जो पिछले काफी समय से परेशान हैं और उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया है। लेकिन इस बार फरियादियों ने नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार पर भरोसा किया है कि शायद वह उनकी समस्या का निस्तारण कराएंगे ?

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी रामनाथ सिंह, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, उपजिलाधिकारी पारितोष मिश्रा, तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह व तान्या शर्मा के अलावा खंड विकास अधिकारी चैतन्य पाठक, सूचना विभाग माधव शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.