गलत तरीके से चल रहा है कब्जे का मुकद्दमा पीड़ित के कहने पर भी नहीं की जा रही है मौके पर जांच
इगलास : संपूर्ण समाधान दिवस में एक वयोवृद्ध पीड़ित ने बिलखते हुए जब जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत रखी और बताया उसके ऊपर बिना वजह मुकद्दमे थोपे जा रहे हैं, और बार बार कहने पर भी तहसील का कोई अधिकारी सही जांच कर कार्यवाही नहीं कर रहा है। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित की समस्या का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
बतादें कि मोती सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गोरई के विरुद्ध चकरोड पर कब्जे का मामला न्यायालय तहसील इगलास में चकरोड 1867 पर चल रहा था। वर्ष 2018 में आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चकरोड साफ करा दिया गया उसके बाबजूद विपक्षी लोगों द्वारा फर्जी तरीके से 122 वी चलवा रखी है। पीड़ित बार बार अधिकारियों से जांच करने की गुहार कर रहा है कि मौके पर पहुंच कर देख लें उसके द्वारा कहीं कोई कब्जा नहीं है बिना वजह उसको परेशान किया जा रहा है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.