इगलास पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
इगलास : इगलास पुलिस ने अलीगढ़ मार्ग स्थित डबल नहर कच्ची पटरी से दो वांछित अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमो एवं क्षेत्राधिकारी इगलास खैर के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डी0के0 सिसोदिया, उ0नि0 विकास कुमार, उ0नि0 वीरभान सिंह, का0 रवेन्द्र कुमार, का0 अनुज कुमार द्वारा अलीगढ़ मार्ग स्थित डबल नहर कच्ची पटरी से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं विगत दिनांक 06 जून को हरिओम पुत्र वीरी सिंह निवासी सहारा कला थाना इगलास के घर से अलमारी से जेवरात चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 282/2026 धारा 305/331(4) बी0एन0एस पंजीकृत कराया गया। उपरोक्त अभियोग में अभियुक्तगण विमल कुमार पुत्र स्व० गिरीश कुमार, हेमन्त पुत्र सत्यप्रकाश निवासीगण सहाराकला थाना इगलास को मय चोरी के माल एक पीली धातु टॉक्स, एक बाली पीली धातु, एक बाली पीली धातु टूटी हुयी, एक चून पीली धातु। एक अवैध नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों का चालान करते हुए माननीय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.