इगलास पुलिस ने डबल नहर से पकड़ा चोर - तीन मोबाइल व एक मोटर साइकिल बरामद
इगलास : कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार देर रात्रि करीब ग्यारह बजे सासनी रोड़ डबल नहर से एक मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की तीन मोटर साइकिल व एक हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ द्वारा अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम व तलाश वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण व निकट निर्देशन में गठित की गयी टीमो एवं क्षेत्राधिकारी इगलास खैर महोदय के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में इगलास पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डी0के0 सिसोदिया, उ0नि0 अजीत कुमार, उ0नि0 बद्रीराम, है0का0 जबर सिंह, रि0का0 मनीष कुमार, रि0का0 अंकित कुमार द्वारा मंगलवार देर रात्रि करीब ग्यारह बजे सासनी रोड डबल नहर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताते हैं विगत 18 मई 2026 को दामोदर सिंह पुत्र दर्याव सिंह निवासी तेहरा थाना इगलास की मोटर साइकिल बृहस्पति वाली पैठ सराय बाजार कस्बा इगलास से चोरी हो गई थी जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 247/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस पंजीकृत कराया गया। उपरोक्त अभियोग में चोरी गयी मोटर साइकिल अभियुक्त दीपक द्वारा राह चलते व्यक्ति को 5000/- रू0 में बेच देना जिससे सम्बन्धित 1000/- रूपये बरामद होना एवं बरामद तीन मोबाइल बरामद हुए जो रायतपुर ईट भट्टा पर काम करने वाले मजदूरों के चुराये गये । वहीं दीपक से बरामद एक अन्य मोटर साइकिल UP86 AD 6895 स्पलैण्डर बरामद हुई है।
उक्त अभियुक्त ने अपना नाम पता दीपक कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी जैथोली थाना इगलास बताया है। जिसका चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.