बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सच्चे अनुयायी थे श्यौदान सिंह विमल - दी गई श्रद्धांजलि

अलीगढ़ :  इगलास नगर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के विचारों को अपने हृदय में सजोए रखने एवं समाज को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले डॉ भीम राव अम्बेडकर अनुयायी श्यौदान सिंह विमल का आकस्मिक निधन हो जाने पर एक शोक सभा आयोजित की गई जहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक के दुखद परिवार को धैर्य व मृतक की आत्मा की शांति हेतु कामना की गई, तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इगलास नगर में गोण्डा मार्ग स्थित डॉ अम्बेडकर पार्क पर दलित समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास करने वाले, तथा बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के लोगों को भी बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देने वाले श्यौदान सिंह विमल का आकस्मिक निधन हो जाने पर बाबा साहब के अनुयायियों को भारी आघात पहुंचा है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मास्टर चंद्रपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह डीलर, प्रशांत कुमार विमल, यादराम सिंह विमल, राकेश भारती, विनय चक्रवर्ती, रामेश्वर दयाल, गिरीश सहाय, श्रीप्रकाश, राम नारायण, अनिल, टिंकू, पप्पू, ब्रजेश कुमार, बॉबी, शीलेन्द्र,धर्मेंद्र, मोहित, रोहित, सोनू, संजू, विष्णु, सौरभ, कमल सिंह आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.