बेसवां के समीप मुकंदपुर रोड नाले में मिला युवक का शव - क्षेत्र में मचा हड़कंप
अलीगढ़ : इगलास पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल क्षेत्र के थाना गोरई के अंतर्गत कस्बा बेसवां के समीप गाँव मुकंदपुर रोड नाले में एक अज्ञात युवक का शव पाए जाने पर समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। और जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के हाथ पर कुंजबिहारी लिखा होना बताया गया है। पुलिस शव की जांच सुराग लगाने में जुटी हुई है। कुछ सूत्रों से पता चला है कि मृतक मनीना का है शायद।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कस्बा बेसवां के समीप स्थित गांव मुकंदपुर रोड नाले में अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने देखा और उसकी सूचना थाना गोरई पुलिस को दी गई थाना गोरई प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक शव को नाले से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दी तथा शिनाख्त कराये जाने की कवायद भी की।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा के मुताबिक मृतक के हाथ पर कुंजबिहारी लिखा होना बताया है मृतक के शव की शिनाख्त में कुछ लोग उसको मनीना गांव का बता रहे हैं। लेकिन पुलिस शिनाख्त की पुष्टि में जुटी है। शव का पंचनामा भरकर अंतिम परीक्षण हेतु अलीगढ़ में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसी यह तक पहुँच सकेगी, पुलिस उपाधीक्षक इगलास कमलेश कुमार के मुताबिक मृतक का शव करीब एक सप्ताह पुराना है जो पूरी तरह गल गया है। जिसको अंतिम डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है शव के शिनाख्त की पुष्टि नहीं हो पाई है।
रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.