यूपी सरकार की मनमानी से आम जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा - चंद्रपाल कर्दम
अलीगढ़ - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्रंट ऑफिस प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में दस्तावेज लेखकों (कातिबों) व अधिवक्ताओं द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखकों, स्टाफ वेंडरों ने प्रदेश सरकार द्वारा फ्रंट ऑफिस प्रणाली वापस न लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इगलास नगर में पुरानी तहसील इमारत के निकट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आज दूसरे दिन भी काम काज पूरी तरह बंद रहा क्योंकि कार्यालय के समक्ष अधिवक्तागण, कातिब, स्टाफ वेंडर, टाइपिस्ट व फोटोग्राफर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्रंट ऑफिस प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन के साथ नारे बाजी करते रहे। और उन्होंने सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंकते हुए कहा कि जब तक सरकार तानाशाही रवैया को बदलते हुए अपने आदेश को वापस नहीं ले लेती है आंदोलन उग्र होता जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह कर्दम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े हजारों लोगों को बेघर करने का कार्य कर रही है इतना ही नहीं तमाम किसान व आम जनता का भी शोषण किया जा रहा है। सरकार की जो मंशा है उससे हजारों पढ़ेलिखे लोग जो रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े है उनका शोषण होगा और भ्रष्टाचार फल फूलने लगेगा। श्री कर्दम ने आगे कहा है हम जनता के बीच रहने वाले लोग हैं हम कभी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि जनता का शोषण हो।
रिपोर्टर - इंद्रजीत प्रेमी
No Previous Comments found.