अवैध पार्किंग और वसूली के खेल का पर्दाफाश, दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी

अलीगढ़ : जब तक अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन और मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जैसे अधिकारी जो अपने पद की गरिमा, पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने वाले अधिकारी कुव्वत रहते हैं खाकी वर्दी शर्मशार नहीं हो सकती है। हालांकि मथुरा जनपद के थाना जैत की छटीकरा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा द्वारा वर्दी का खौफ दिखाकर अवैध वसूली, अवैथ पार्किंग चलाए जाना जैसी शिकायत पर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत कराते हुए उसको गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मथुरा जिले के थाना जैत की  पुलिस चौकी छटीकरा पर तैनात दरोगा को स्थानीय विक्रेताओं से पैसों की अवैध मांग करने ,अवैध पार्किंग चलाने और इस काम के लिए अपने पूर्व तैनाती के जनपद अलीगढ से आपराधिक इतिहास वाले 02 व्यक्तियों को बुलाकर अवैध बसूली कराने की विक्रेताओं की शिकायत पर जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि होने के बाद मुकदमा वादी की तहरीर के आधार पर  थाना जैत पर मु0अ0सं0-426/26 धारा 308(2)/351(3) बीएनएस व 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  पंजीकृत कर अभियुक्त दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा फरार चल रहे  बाहरी दो अभियुक्तों पर  25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा है पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार के दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ कठोर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

रिपोर्टर : इंद्रजीत प्रेमी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.